1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़िताओं संग लखनऊ में मनाया जन्मदिन, देखे तस्वीरें

दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़िताओं संग लखनऊ में मनाया जन्मदिन, देखे तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Jan 05, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 11:46 pm IST

दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन लखनऊ में शेरोस हैंगआउट कैफे में मनाया।

deepika padukone celebrate birthday in lucknow- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने लखनऊ में मनाया बर्थ डे

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन यहां शेरोस हैंगआउट कैफे में मनाया। यह कैफे एसिड अटैक पीड़ित चलाते हैं। दीपिका ने अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 10 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। दीपिका ने इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया है।

छपाक में लखनऊ से दो एसिड अटैक पीड़ितों ने काम किया है।

दीपिका यहां रविवार को अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं। उन्होंने अपने जन्मदिन का जश्न मुंबई हवाईअड्डे से ही शुरू कर दिया, जहां उन्होंने एक बर्थडे केक काटा। 

दीपिका जब शेरोस हैंगआउट कैफे पहुंचीं तो उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई थी। उनमें से कई अपने पसंदीदा स्टार का जन्मदिन मनाने के लिए केक के साथ पहुंचे थे।

कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर दीपिका को देखकर बहुत उत्साहित थे और दीपिका ने उनकी कहानियों के बारे में उनसे बात की। उसके बाद उन सभी के साथ एक लंबा सेल्फी सेसन चला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन