1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जमकर नाचीं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जमकर नाचीं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jul 07, 2018 11:17 am IST,  Updated : Jul 07, 2018 11:17 am IST

रणवीर सिंह बीते शुक्रवार को 33 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस ने उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी फिल्मी हस्तियों ने भी रणवीर बधाई देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इन सबके अलावा सभी यह जानना चाहते थे दीपिका पादुकोण ने रणवीर के जन्मदिन के लिए क्या खास किया है।

Deepika Padukone celebrates Ranveer Singh’s birthday- India TV Hindi
Deepika Padukone celebrates Ranveer Singh’s birthday

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते शुक्रवार को 33 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस ने उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दीं। वहीं दूसरी फिल्मी हस्तियों ने भी रणवीर बधाई देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इन सबके अलावा सभी यह जानना चाहते थे दीपिका पादुकोण ने रणवीर के जन्मदिन के लिए क्या खास किया है। वैसे रणवीर का बर्थडे हो तो दीपिका कहां किसी से पीछे रहने वाली हैं। वह इतनी उत्साहित थीं कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे जाहिर किया। बता दें कि उन्होंने रणवीर के जन्मदिन के मौके पर जमकर डांस किया।

दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दीपिका मजेदार अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "हे हॉटी रणवीर सिंह, तुम्हारा जन्मदिन है।" बता दें कि रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म के सेट पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी रणवीर के जन्मदिन का खास आयोजन किया हुआ था। उन्होंने जबरदस्त आतिशबाजी के बीच उनकी केट कटवाया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये दोनों इसी साल 10 नवंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि वहीं दूसरी रणवीर और दीपिका या दोनों में से किसी के भी परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन