1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दिया खास कॉम्प्लिमेंट

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दिया खास कॉम्प्लिमेंट

 Published : Nov 06, 2019 09:59 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 09:59 am IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। इस बार दीपिका ने रणवीर को एक खास कॉम्प्लिमेंट दिया हैं।

ranveer singh and deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दिया खास कॉम्प्लिमेंट।

रणवीर सिंह के फैन्स को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के रिलीज में अभी समय होने की वजह से रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं। रणवीर रोजाना अपने फैन्स से लाइव सेशन में बात करते हैं। हाल ही में रणवीर जब लाइव आए तो दीपिका ने उन्हें एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। इस बार दीपिका ने रणवीर को एक खास कॉम्प्लिमेंट दिया है।

रणवीर सिंह के लाइव सेशन पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया- क्यूट और हॉट लग रहे हो। जैसे ही रणवीर सिंह ने दीपिका का पादुकोण देखा तो उन्होंने रिप्लाई किया- थैंक यू बेबी, मेरी पत्नी की तरफ से मुश्किल से मिलने वाली तारीफ। मैं आज जरुर अच्छा लग रहा हूं।

रणवीर-दीपिका के फैन्स ने इस वीडियो ट्रिम करके सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कुछ समय पहले रणवीर ने अपने लाइव सेशन में बताया था कि उनके दिन की शुरूआत बैडमिंटन में दीपिका से हारने के बाद होती है। इससे पहले दीपिका भी बता चुकी हैं कि वह रणवीर के साथ बैडमिंटन खेलती हैं और हर बार जीतती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। '83' में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन