1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मार्केट में मिलने लगे हैं दीपिका पादुकोण डोसा और पराठा थाली, देखें तस्वीरें

मार्केट में मिलने लगे हैं दीपिका पादुकोण डोसा और पराठा थाली, देखें तस्वीरें

 Published : Jan 02, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 01:21 pm IST

दीपिका पादुकोण के नाम की डिश भी मिलने लगी हैं। पुणे में दीपिका पादुकोण पराठा थाली और टेक्सा के एक रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण डोसा मिल रहा है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKON

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इस समय हर जगह छाई हुई हैं फिर वो एक्टिंग हो, मॉडलिंग हो जा कुछ भी। उन्होंने हर तरफ अपनी जगह बना ली है। एक्टिंग, मॉडलिंग तक तो ठीक था मगर अब दीपिका पादुकोण पराठा और डोसा भी मिलने लगे हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो लगाई है जो Texas के एक रेस्टोरेंट का मेन्यू है। उस मेन्यू में दीपिका पादुकोण डोसा हाइलाइट किया हुआ है। सिर्फ ये ही नहीं दीपिका पादुकोण पराठा भी मिलने लगा है।

दीपिका पादुकोण के नाम की पुणे में पराठा थाली भी मिल रही है। दीपिका पराठा थाली के बारे में एक ट्विटर यूजर ने उन्हें टैग करके बताया। जिस ट्वीट को दीपिका ने शेयर भी किया।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फोटो को शेयर करके दीपिका ने लिखा- कोई भूखा है? सिर्फ दीपिका ने ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने भी अपनी स्टोरी पर डोसा मेन्यू की फोटो लगाई है और लिखा है- मैं इसे खाउंगा।

Screenshot of deepika padukone instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of deepika padukone instagram story

मेन्यू कार्ड में दीपिका पादुकोण डोसे की कीमत 10 डॉलर लिखी हुई है यानि लगभग 700 रुपए तो वहीं दीपिका पादुकोण पराठा थाली का रेट 600 रुपए है। इन पराठा थाली की लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज के नाम पर पराठे का नाम रखा हुआ है। इनमें युवराज सिंह पराठा थाली, भगत सिंह पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली, बाहुबली पराठा थाली, माधुरी दीक्षित पराठा थाली आदि शामिल हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इस साल मार्च में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग शुरु करने वाली हैं। यह फिल्म एसिड विक्टम लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। इसके साथ अगर रणवीर सिंह की बात करें तो उनकी फिल्म सिंबा अभी रिलीज हुई है और14 फरवरी को आलिया भट्ट के साथ 'गली बॉय' रिलीज होने वाली है। रणवीर करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी को लेकर सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, कहा- संजय दत्त की वजह से नहीं की शादी

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का पहला लुक आया सामने 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन