1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की बहन ने अपने जीजा रणवीर सिंह को यूं किया बर्थडे विश

दीपिका पादुकोण की बहन ने अपने जीजा रणवीर सिंह को यूं किया बर्थडे विश

 Published : Jul 06, 2020 12:38 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 02:29 pm IST

रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर विश किया है।

रणवीर सिंह को दीपिका की बहन ने किया बर्थडे विश- India TV Hindi
रणवीर सिंह को दीपिका की बहन ने किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM: @DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। दीपिका की बहन अनीशा ने भी अपने जीजा जी को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। 

अनीशा ने रणवीर सिंह की भांगड़ा करते हुए एक GIF शेयर कर लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी।'

दीपिका पादुकोण की बहन ने जीजा रणवीर सिंह को किया विश
Image Source : INSTA: ANISHAPADUKONEदीपिका पादुकोण की बहन ने जीजा रणवीर सिंह को किया विश

बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने रणवीर सिंह का रैंप वॉक करते हुए वीडियो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है।

एक्टर साकिब सलीम ने रणवीर को बर्थडे विश किया। दोनों साथ में 83 में नज़र आएंगे।

लक्ष्मी अग्रवाल ने रणवीर संग फोटो शेयर की। बता दें कि लक्ष्मी एसिड अटैक सर्वाइवर हैं और इनके ऊपर फिल्म छपाक बनी थी, जिसमें दीपिका ने उनका किरदार निभाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन