1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना ने की दीपिका की तारीफ, कहा- हॉलीवुड में करियर की शुरुआत बड़ी उपलब्धि

डायना ने की दीपिका की तारीफ, कहा- हॉलीवुड में करियर की शुरुआत बड़ी उपलब्धि

 Written By: IANS
 Published : Aug 30, 2016 10:08 am IST,  Updated : Aug 30, 2016 10:08 am IST

डायना पेंटी अपनी 'कॉकटेल' की सह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने को बड़ी उपलब्धि मानती हैं।

Deepika Padukone and Diana Penty- India TV Hindi
Deepika Padukone and Diana Penty

नई दिल्ली: डायना पेंटी अपनी 'कॉकटेल' की सह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने को बड़ी उपलब्धि मानती हैं। दीपिका को 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में देखा जाएगा।

बॉलीवुड में 2012 में कदम रखने वाली डायना का कहना है कि उन्हें दीपिका पर गर्व है।

हाल ही में डायना की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' रिलीज हुई है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। हम सबको दीपिका पर गर्व है। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।"

'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दीपिका को हॉलीवुड कलाकार विन डिजल के साथ देखा जाएगा। यह फिल्म 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन