1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Devil is Back: जानिए कब रिलीज होने जा रही है सलमान खान की 'किक 2'

Devil is Back: जानिए कब रिलीज होने जा रही है सलमान खान की 'किक 2'

 Published : Feb 07, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 12:21 pm IST

नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक एकाउंट ने ट्विटर पर 'किक' फ्रेंचाइजी के सीक्वल की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

किक 2- India TV Hindi
किक 2 Image Source : PTI

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म 'किक 2' अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। प्रोडक्शन कंपनी नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक एकाउंट ने ट्विटर पर 'किक' फ्रेंचाइजी के सीक्वल की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

ट्वीट के अनुसार, "इंतजार खत्म हुआ। शैतान वापस आ गया है! सलमान खान अभिनीत साजिद नाडियाडवाला की 'किक 2' क्रिसमस 2019 को रिलीज होगी।"

फिल्म के अन्य विवरण का खुलासा होना बाकी है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित वर्ष 2014 की फिल्म 'किक' में सलमान, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जैकलिन फर्नाडीज जैसे सितारे थे। यह फिल्म 2009 की तेलुगू फिल्म 'किक' और तमिल फिल्म 'थिल्ललंगडी' का आधिकारिक रीमेक थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन