1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: ‘धड़क’ का रोमांटिक ट्रेलर रिलीज, याद आ जाएगा आपको अपना पहला प्यार

Video: ‘धड़क’ का रोमांटिक ट्रेलर रिलीज, याद आ जाएगा आपको अपना पहला प्यार

 Published : Jun 11, 2018 11:20 am IST,  Updated : Jun 11, 2018 12:45 pm IST

‘धड़क’ जाह्नवी की पहली फिल्म है, वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है।

धड़क- India TV Hindi
धड़क

नई दिल्ली: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म रिलीज होने को तैयार है, लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ईशान और जान्हवी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों का रोमांस देखकर आपको अपना पहला प्यार याद आ जाएगा।

ट्रेलर में दोनों के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। जहां हम देख रहे हैं कि ईशान जान्हवी को इम्प्रेस करने के लिए गाना सुनाते हैं, लेकिन जान्हवी उन्हें इंग्लिश में गाना गाने को कहती हैं। 3 मिनट 3 सेकंड के इस ट्रेलर में कई रंग देखने को मिलते हैं। 

आप भी देखिए ये ट्रेलर...

ट्रेलर से पहले फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में जाह्नवी और ईशान नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है, वहीं ईशान ने भी सफेद टीशर्ट पहनी है। पोस्टर में होली का माहौल दिखाई दे रहा है, ईशान जाह्नवी के गालों पर रंग लगा रहे हैं। दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। पोस्टर में जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी जैसी लग रही हैं।  

इस पोस्टर के अलावा भी फिल्म धड़क की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं।

धड़क
Image Source : PTIधड़क

धड़क
Image Source : PTIधड़क

बता दें, धड़क, नागार्जुन मंजुले की मराठी फिल्म सैराट का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसके राइट्स करण जौहर ने लिए थे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले यह फिल्म बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं, जिन्होंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्में बनाई हैं।

जाह्नवी की यह पहली फिल्म है, वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले ईशान ने माजिद मजीदी की फिल्म बेयॉन्ड्स द क्लाउड में काम किया है।

धड़क 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन