1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 85 साल के हुए धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और करण देओल ने दी बधाई

85 साल के हुए धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और करण देओल ने दी बधाई

 Published : Dec 08, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 07:59 pm IST

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

Happy Birthday Dharmendra- India TV Hindi
Happy Birthday Dharmendra Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNTS

मुंबई: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र मंगलवार को अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्यों ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। हेमा मालिनी अपने पुराने और आज के दिन की एक तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, "तब और अब। आपके सम्मान, आशीर्वाद और प्यार ने इतने सालों से हम सभी को एकजुट रखा है।"

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने शेयर की तस्वीरें, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पोस्ट की थ्रोबेक फोटो

सनी देओल ने इस अंदाज में दी बधाई

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा। एक महान कलाकार और दुनिया के सबसे अच्छे इंसान। दुनिया आपसे प्यार करती है। हमेशा खुश रहिए। हम आपको बस ऐसे ही देखना चाहते हैं। आपके सभी गम हमें दे दें। हम आपसे प्यार करते हैं पापा।"

बॉबी देओल ने शेयर की बचपन की तस्वीर

उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने लिखा, "लव यू पापा..हैप्पी बर्थडे।"

Happy Birthday: एक्टिंग करने आए धर्मेंद्र को लोग देते थे अखाड़े में जाने की सलाह, कैसे बने बॉलीवुड के ही-मैन

करण देओल ने ऐसे दी दादू की बधाई

उनके पोते करण देओल ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो बड़े पापा। लव यू।"

ईशा देओल ने पापा को दी बधाई

अभिनेता की बड़ी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस हाथ को हमेशा के लिए थामकर रखना चाहती हूं। लव यू पापा। हैप्पी बर्थडे। आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएं।"

धर्मेंद्र फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'अपने 2' की शूटिंग शुरू करने की तैयारियों में लगे हुए हैं, जिसमें सनी, बॉबी और करण भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन