1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया में शेयर किया अपने बाबूजी का घर, लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया में शेयर किया अपने बाबूजी का घर, लिखा इमोशनल पोस्ट

 Published : Nov 25, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 05:05 pm IST

धर्मेंद्र ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की जोकि उनके बाबू जी घर की फोटो थी। इस तस्वीर को शेयर करके धर्मेंद ने अपने बचपन की यादें ताजा की।

Dharmendra- India TV Hindi
Dharmendra

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र बड़े पर्दे से तो कोसों दूर है लेकिन सोशल मीडिया  में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अधिकतर अपनी, फैमिली और फॉर्म हाउस की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल में ही धर्मेंद्र ने अपने  फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की जोकि उनके बाबू जी घर की फोटो थी। इस तस्वीर को शेयर करके धर्मेंद्र ने अपने बचपन की यादें ताजा की। 

धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से घर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे बाबू जी का घर, इस दर से आते-जाते, उस के दर पर माथा टेकते, दुआएं मांगते गुजरता था मैं। आभारी हूं उस ने सुन ली, इस दर ने बड़े प्यार से आशीर्वाद दे कर विदा किया था। ये घर मेरे बाबू जी का घर है, यहीं बचपन गुजरा था। बहुत याद आता है दोस्तों। 

इस ट्वीट को देखकर साफ नजर आ रहा है कि धर्मेंद्र को अपना पुराना घर और बचपन की यादें  याद कर रहे हों।

राधिका आप्टे को एमी अवार्ड्स का नॉमिनेशन मेडल मिला, पोस्ट शेयर कर की खुशी जाहिर

आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपने गांव को कई दशक पहले छोड़ चुके हैं। लेकिन वह अपने गांव का जिक्र कभी-कभी सोशल मीडिया में जरूर कर देते हैं। 

इसके आगे धर्मेंद्र ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "खुशियां बांटता, दर्द सुनाने लगा. नहीं-नहीं, आज के बाद कभी नहीं।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन