1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: लव त्यागी नहीं ढिंचैक पूजा के दिल पर है किसी और का राज, जानिए क्यों अनोखी है इनकी लव स्टोरी

Bigg Boss 11: लव त्यागी नहीं ढिंचैक पूजा के दिल पर है किसी और का राज, जानिए क्यों अनोखी है इनकी लव स्टोरी

 Published : Nov 01, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 03:35 pm IST

'बिग बॉस' का घर हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। इस सीजन में भी कई ऐसे सदस्य हैं जिनके कारण हर दिन कोई नई खबर सुनने को मिल ही जाती है। लेकिन जब से इस घर में ढिंचैक पूजा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, तब से यह शो और भी ज्यादा रोमांचक हो चुका है।

Dhinchak Pooja- India TV Hindi
Dhinchak Pooja

नई दिल्ली: कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का घर हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। इस सीजन में भी कई ऐसे सदस्य हैं जिनके कारण हर दिन कोई नई खबर सुनने को मिल ही जाती है। लेकिन जब से इस घर में ढिंचैक पूजा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, तब से यह शो और भी ज्यादा रोमांचक हो चुका है। पिछले दिनों खबर आई थी ढिंचैक पूजा 'बिग बॉस 11' के घर में लव त्यागी को पसंद करने लगी हैं। कुछ वक्त पहले ही अर्शी खान, आकाश ददलानी और पुनीष शर्मा ने इस बात का दावा किया था। लेकिन अब ढिंचैक पूजा का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने प्यार का इजहार करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। लेकिन यहां वह लव के बारे में नहीं बल्कि किसी और की ही बात कर रही हैं।

वीडियो में ढिंचैक पूजा अपने एक क्रश के बारे में बात कर रही हैं। यहां उनके साथ सब्यसाची सतपथी बैठे हुए हैं। इस दौरान वह बताती हैं कि कोई है जिन्हें वह पसंद करती हैं। लेकिन वह भारत में नहीं बल्कि बाहर शिकागो में रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह इस लड़के से सिर्फ 15-20 दिनों से ही बात कर रही हैं। इन दोनों की बातें तब शुरु हुईं जब उस लड़के ने ढिंचैक पूजा से अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए संपर्क किया।

ढिंचैक पूजा ने आगे कहा कि उनके बीच में दोनों के धर्म को लेकर कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि वे लड़का मांस खाए। इसके सब्यसाची उन्हें समझाते हैं कि अगर लड़का जैन है तो कोई परेशानी नहीं। लेकिन ढिंचैक पूजा इस पर जवाब देती हैं कि उस लड़के को भी उनकी लिए कोई फीलिंग्स तो होनी चाहिए, जिसके बारे में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है। (Happy B’day: ऐश्वर्या की जिंदगी से जुड़े 5 दिलचस्प किस्से)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन