1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा ने शेयर की हनीमून की अनदेखी Photos, पति वैभव रेखी संग उनकी बेटी भी आई नज़र

दीया मिर्जा ने शेयर की हनीमून की अनदेखी Photos, पति वैभव रेखी संग उनकी बेटी भी आई नज़र

 Published : Jul 11, 2021 07:29 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 07:29 am IST

दीया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

dia mirza shares unseen honeymoon pics with husband vaibhav rekhi and step daughter samaira- India TV Hindi
दीया मिर्जा ने शेयर की हनीमून की अनदेखी Photos, पति वैभव रेखी संग उनकी बेटी भी आई नज़र  Image Source : INSTAGRAM: DIAMIRZAOFFICIAL

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में पति वैभव रेखी संग हनीमून की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उनकी सौतेली बेटी समायरा भी नज़र आ रही है। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दीया मिर्जा अक्सर अपनी और परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने मालदीव में हनीमून ट्रिप की अनदेखी फोटोज साझा की हैं। वो पति वैभव और सौतेली बेटी समायरा के साथ याच पर बैठी हुई हैं। उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि समायरा, वैभव की पहली वाइफ की बेटी है। 

दीया मिर्जा ने पति संग यूं मनाया बेटी समायरा का जन्मदिन, वैभव रेखी की एक्स वाइफ भी थी मौजूद

दीया और वैभव की शादी 15 फरवरी 2021 को हुई थी। उनकी प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के करीब दो महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी। 

वैभव से पहले दीया की शादी साहिल संघा संग हुई थी। दीया और साहिल की शादी को चार साल हुए थे, तब उन्होंने अलग होने का फैसला किया था। उनका रिलेशिप 11 साल लंबा था। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वहीं, वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन