Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में अपने किरदार को लेकर उत्साहित हुईं दीया मिर्जा

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में अपने किरदार को लेकर उत्साहित हुईं दीया मिर्जा

संजय दत्त की बायोपिक को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा चल रही है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए बेसब्री बढ़ती जा रही है। अब अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा है कि...

Edited by: India TV Entertainment Desk
Published : Jan 04, 2018 09:24 pm IST, Updated : Jan 04, 2018 09:24 pm IST
Dia mirza- India TV Hindi
Dia mirza

नई दिल्ली: फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त की बायोपिक को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा चल रही है। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए बेसब्री बढ़ती जा रही है। अब अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा है कि वह इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, वह इस बात को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं कि यह फिल्म कलाकार के रूप में उनके करियर को किस दिशा में ले जाएगी।

गौरतलब है कि फिल्म में दीया को संजय दत्त की मान्यता की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। उन्होंने कहा, "मैं संजय दत्त की बायोपिक और इसमें काम के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस तथ्य के बारे में सोचकर खुद पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहती कि यह कलाकार के रूप में मेरा करियर नई दिशा में ले जा सकती है।" बायोपिक में रणवीर कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसमें सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोइराला, करिश्मा तन्ना, विक्की कौशल और जिम सरभ जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह बड़े पर्दे पर संजय के व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन के पहलुओं को उजागर करेगी। उन्हें अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ कलाकार और एक निर्माता के रूप में विकसित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "एक अभिनेता और निर्माता के रूप में, मुझे आशा है कि मैं विकास और योगदान जारी रख सकूं। यही मेरी प्राथमिकता है, जिससे बेहतर विकल्प मिले, सीखते रहें, बढ़ते रहें।"

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement