1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीया मिर्जा ने शादी की अनदेखी तस्वीरें की शेयर, महिला पंडित ने कराई शादी

दीया मिर्जा ने शादी की अनदेखी तस्वीरें की शेयर, महिला पंडित ने कराई शादी

 Published : Feb 16, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 11:17 pm IST

दीया मिर्जा सोमवार को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। 

 दीया मिर्जा- India TV Hindi
 दीया मिर्जा Image Source : INSTAGRAM- DIA MIRZA

मुंबई: अभिनेत्री दीया मिर्जा सोमवार को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। मंगलवार उन्होंने अपनी शादी से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर इन्हीं तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "लव एक फुल-सर्कल है, जिसे हम घर कहकर बुलाते हैं। गजब की बात यह है कि आपको घर के दरवाजे पर खटखटाने की आवाज सुनाई देती है, आप दरवाजा खोलते हैं और प्यार संग आपकी मुलाकात होती है। आपके संग अपनी इन्हीं खुशियों को मैं बांटना चाहती हूं, क्योंकि आप मेरी एक्सटेंडेड फैमिली हैं। उम्मीद करती हूं लोगों की सारी समस्याएं सुलझ जाएं, हर दिल को दर्द से राहत मिले, प्यार के जादू का अहसास हमें हर पल हो।"

साझा की गईं इन तस्वीरों में से एक में दीया और वैभव एक-दूसरे को माला पहनाते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में दोनों फेरे लेते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों हवन कुंड के सामने बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि एक महिला पुरोहित इस दौरान मंत्रोच्चारण करती दिखाई पड़ रही हैं।

अपनी शादी के मौके पर दीया एक लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में सजी-धजी नजर आईं। सिर पर बनाए जूड़े को उन्होंने गजरे से सजाकर रखा था। इस दौरान अपने लुक को उन्होंने लाल रंग के दुपट्टे और पारंपरिक आभूषणों के साथ कम्प्लीट किया था। वहीं दूल्हे के वेश में वैभव भी काफी जंच रहे थे। उन्होंने एक सफेद रंग के कुर्ता चूड़ीदार को सफेद रंग के जैकेट और गोल्डन दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन