1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों फरहान अख्तर से डरी हुई थीं डायना पेंटी

आखिर क्यों फरहान अख्तर से डरी हुई थीं डायना पेंटी

 Published : Sep 11, 2017 08:13 am IST,  Updated : Sep 11, 2017 08:13 am IST

अभिनेत्री डायना पेंटी पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर भी मुख्य किरदार निभाते हुए...

diana- India TV Hindi
diana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके साथ काम करने को लेकर डायना का कहना है कि शुरुआत में वह फरहान से थोड़ी डरी हुई थीं। डायना ने हाल ही में बताया है कि वह फरहान से डरी हुई थीं लेकिन उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।

डायना ने हाल ही में बताया है कि, “वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। शुरुआत में मैं उनसे थोड़ी डरी हुई थी... मैं थोड़ी नर्वस थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।“ उन्होंने कहा, “मुझे सहज स्थिति में लाने के लिए मैं उनकी आभारी हूं। उनसे सीखने के लिए काफी कुछ था।“  फिल्म ‘कॉकटेल’ में नजर आ चुकीं डायना ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले दोनों ने रिश्ते सामान्य बनाने के लिए साथ में संवाद पढ़ना शुरू किया।

बता दें कि इस फिल्म में डायना एक एनजीओ कार्यकर्ता गायत्री कश्यप की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में डायना और फरहान के अलावा गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय, रवि किशन और राजेश शर्मा जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार 15 सितंबर को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (इसलिए ऋषि कपूर नहीं चाहते राज कपूर की जिंदगी पर बनाई जाए फिल्म)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन