1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह के गाने ‘दिल चोरी’ ने बनाया अब ये नया रिकॉर्ड

हनी सिंह के गाने ‘दिल चोरी’ ने बनाया अब ये नया रिकॉर्ड

 Published : Feb 07, 2018 01:08 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 01:08 pm IST

मशहूर रैपर हनी सिंह का गाना ‘दिल चोरी’ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। अब आखिरकार इस गाने ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका इंतजार हर किसी को होता है।

दिल चोरी- India TV Hindi
दिल चोरी Image Source : PTI

नई दिल्ली: मशहूर रैपर हनी सिंह का गाना ‘दिल चोरी’ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। अब आखिरकार इस गाने ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका इंतजार हर किसी को होता है। अब इस गाने ने यूट्यूब में 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। यानी इस गाने को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जब से इस गाने की घोषणा हुई थी, लोग बेसब्री से उनके इस गीत का इंतजार कर रहे थे। गीत 'दिल चोरी' हिंदी-भागड़ा का शानदार मिश्रण है, जो पार्टी में जान डालने के लिए एकदम बढ़िया डांस नंबर है। यह गाना मूल रूप से पंजाबी सिंगर हंस राज हंस का है, इसी गाने में रैप डालकर इसे नए अंदाज में पेश किया गया है।

बता दें, हनी सिंह 2 साल तक म्यूज़िक से दूर थे, वो Bipolar Disorder से जूझ रहे थे, यह एक तरह का डिप्रेशन होता है। अपने गायब होने की वज़ह बताते हुए हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘कई भी यह बात नहीं जानता है, और मैं दुनिया को यह बात खुद बताना चाहता हूं, किसी स्पोकपर्सन के ज़रिये ये बात नहीं कहना चाहता। पिछले 18 महीने मेरी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। उस वक्त मैं किसी से भी बात नहीं करता था। मुझे पता है कि इस बारे में अफवाह भी उड़ी कि मैं रिहैब सेंटर में हूं, लेकिन मैं नोएडा हाउस में था। सच है कि मैं Bipolar Disorder से जूझ रहा था। इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले, दवाइयां काम नहीं कर रही थीं, और कई चीजें मेरे साथ हो रही थीं।’

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म है, जो 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ‘प्यार का पंचनामा’ टीम की वापसी हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन