1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार हॉस्पिटल में एडमिट, पत्नी सायरा बानो ने बताया अब कैसी है तबीयत

दिलीप कुमार हॉस्पिटल में एडमिट, पत्नी सायरा बानो ने बताया अब कैसी है तबीयत

 Published : May 02, 2021 10:25 am IST,  Updated : May 02, 2021 12:10 pm IST

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को हेल्थ संबंधी प्रॉब्लम के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी सेहत को लेकर पत्नी सायरा बानो ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

dilip kumar health update saira banu- India TV Hindi
दिलीप कुमार हॉस्पिटल में एडमिट, सायरा बानो ने बताया अब कैसी है तबीयत Image Source : INSTAGRAM: DILIPKUMARFC

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें रविवार को ही छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी पत्नी और अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकारी दी। 

सायरा बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘डॉक्टरों की टीम ने सभी जांच की और साहब (कुमार) ठीक हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।’’ 

पति दिलीप कुमार की तस्वीर शेयर कर सायरा बानो ने किया प्यार का इजहार

अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फारूकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। घबराने की कोई बात नहीं है। यह नियमित जांच है जो उनकी उम्र के कारण समय-समय पर करनी पड़ती है। वह ठीक हैं।’’ 

दिलीप कुमार पिछले साल 11 दिसंबर को 98 साल के हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थीं।

बता दें कि पिछले साल दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से दिलीप साहब ने अपने दो छोटे भाइयों एहसान खान और असलम खान को खो दिया था। 

(IANS/PTI इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन