1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...इस वजह से भावुक हो गए ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार

...इस वजह से भावुक हो गए ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार

 Published : Sep 09, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 03:21 pm IST

टैजडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार हैं। बीमारी की वजह से उन्हें कई बार हॉस्पिटल में एडमिट भी कराया गया था।

dilip kumar health- India TV Hindi
dilip kumar Image Source : PTI

नई दिल्ली: टैजडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार हैं। बीमारी की वजह से उन्हें कई बार हॉस्पिटल में एडमिट भी कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत में सुधार और वो घर पर हैं। 94 साल के दिलीप कुमार को लेकर कई बार अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। लेकिन वो सही सलामत हैं और उनके घर पर हैं।

दिलीप कुमार के पारिवारिक दोस्त व 'माउथशट डॉट कॉम' के संस्थापक व सीईओ फैजल फारूकी ने शुक्रवार को ट्वीट किया,, "साहब के बगल में बैठकर आप लोगों द्वारा भेजे गए सैकड़ों संदेश पढ़े। जब मैं संदेश पढ़ रहा था, तब वह मुस्कुरा रहे थे और उनकी आंखें नम हो गई थीं।"

फारूकी आजकल दिलीप कुमार की ओर से ट्विटर पर पोस्ट करते हैं।

फारूकी ने आगे कहा, "साहब की तबीयत बेहतर है। आप सबके ट्वीट्स सुनका वह मुस्कुराते रहे और खुशी से रो पड़े।"

फारूकी रोज दिलीप कुमार के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

दिलीप कुमार जब से अस्पताल लौटे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के उनके घर जाकर मिलने का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों में शूटिंग के सिलसिले में भारत छोड़कर जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी दिलीप कुमार से मुलाकात की।

इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान भी दिलीप कुमार से मिलने उनके घर गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन