1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-करण प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ

सलमान-करण प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 15, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 04:09 pm IST

सलमान खान और करण जौहर के प्रोड्क्शन में बनने जा रही फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि दिलजीत दोसांझ भी दिखेंगे। हालांकि...

DILJIT DOSANJH- India TV Hindi
DILJIT DOSANJH

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और करण जौहर के प्रोड्क्शन में बनने जा रही सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। लेकिन पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि फिल्म में पंजाबी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में दिखेंगे। हालांकि हाल ही में दिलजीत ने इन सभी खबरों के सिरे से खारिज कर दिया है।

फिल्म का निर्देशन पंजाबी फिल्मों के निर्देशक अनुराग सिंह करेंगे। सलमान-अक्षय की फिल्म में काम करने के सवाल पर दिलजीत ने कहा, “ये खबरें गलत हैं। मैं ऐसा कुछ नहीं कर रहा। वह एक बड़ी फिल्म और बड़ा विषय है। मैं फिल्म में नहीं हूं लेकिन अनुराग के लिये उत्साहित हूं। वह एक बेहतरीन व्यक्ति हैं।“

दिलजीत और अनुराग पंजाबी फिल्म ‘जट एंड जूलियट’, ‘जट एंड जूलियट 2’, ‘डिस्को सिंह’ और ‘पंजाब 1984’ में एक साथ काम कर चुके हैं। दिलजीत के ‘कनेडा’ नामक फिल्म साइन करने की भी खबरें हैं। इसकी निर्माता अभिनेत्री अनुष्का शर्मा होंगी। जल्द रिलीज को तैयार फिल्म ‘फिल्लौरी’ के बाद अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी।

फिल्म के निर्देशक नवदीप सिंह, दिलजीत और अर्जुन कपूर के फिल्म में होने की बात पुष्टि कर चुके हैं लेकिन ‘उड़ता पंजाब’ के अभिनेता ने इस पर हां या ना कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “जब तक चीजें अपना वास्तविक रूप नहीं ले लेतीं, मैं उनके बारे नहीं सोचता। मैं अभी बस अपनी हिंदी फिल्म ‘फिल्लौरी’ जो रिलीज होने वाली है और जो पंजाबी फिल्म कर रहा हूं, उसके बारे में ही सोच रहा हूं।“ फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन