1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है इस 'सिपाही' वीडियो

यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है इस 'सिपाही' वीडियो

 Published : Jan 03, 2018 07:39 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 07:39 am IST

निरहुआ बिग बॉस सीजन-6 में नजर आए थे और अच्छा खेला था। बिग बॉस की वजह से उन्हें देशभर के लोग जानने लगे।

सिपाही-भोजपुरी फिल्म- India TV Hindi
सिपाही-भोजपुरी फिल्म

नई दिल्ली: यू-ट्यूब में एक सिपाही का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, और ये सिपाही कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का नाम है। भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ को क्रिसमस के मौके पर यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया। रिलीज होते ही यह फिल्म वायरल हो गई। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी काफी पसंद की जाती है, अब इनकी फिल्म सिपाही यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही है।

प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जितना अच्छा रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर मिला था उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स यू-ट्यूब पर भी मिल रहा है। 'सिपाही' को क्रिसमस पर यू ट्यूब पर वेव म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया था और रिलीज होते ही फिल्म इतनी वायरल हो गई कि 24 घंटे के अंदर ही 'सिपाही' को 16 लाख व्यूज मिल गए और यह फिल्म अबतक एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर गई है।

'सिपाही' में निरहुआ एक पुलिसकर्मी के रोल में हैं। फिल्म में छोटे पुलिसकर्मियों की दिक्कतों को दिखाया गया है। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। 'सिपाही' में आइटम क्वीन सीमा सिंह की गेस्ट अपियरेंस है।

निरहुआ बिग बॉस सीजन-6 में नजर आए थे और अच्छा खेला था। बिग बॉस की वजह से उन्हें देशभर के लोग जानने लगे।

​यहां देखिए पूरी फिल्म-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन