1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्देशक शूजित सरकार ने दी दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई

निर्देशक शूजित सरकार ने दी दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई

 Published : Jan 05, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 10:48 pm IST

 दीपिका मंगलवार को 35 साल की हो गईं, वहीं 7 जनवरी को इरफान की पहली जयंती होगी। 

दीपिका पादुकोण - India TV Hindi
निर्देशक शूजित सरकार ने दी दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई Image Source : INSTAGRAM/SHOOJIT SIRCAR

मुंबई: फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, साथ ही उसी पोस्ट में दिवंगत अभिनेता इरफान खान को भी दो दिन पहले, जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। जहां दीपिका मंगलवार को 35 साल की हो गईं, वहीं 7 जनवरी को इरफान की पहली जयंती होगी। दिवंगत अभिनेता का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था। शूजित सरकार ने दीपिका और इरफान को अपनी 2015 की सुपरहिट फिल्म 'पीकू' को निर्देशित किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन भी थे।

फिल्म पीकू के बिहाइंड द सीन को शेयर करते हुए निर्देशक ने लिखा, "दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। और मेरे प्रिय इरफान को भी जन्मदिन की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।"

ड्रग्स केस: NCB ने होटल पर छापा मारकर कन्नड़ एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड स्टार इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

कार्तिक आर्यन संग गोवा में स्पॉट की गईं जाह्नवी कपूर, एयरपोर्ट पर खुशी कपूर भी आईं नजर

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन