1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का फिल्म 'मलंग' से नया सिज़लिंग पोस्टर हुआ रिलीज़!

दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर का फिल्म 'मलंग' से नया सिज़लिंग पोस्टर हुआ रिलीज़!

 Published : Jan 04, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 12:42 pm IST

फिल्म 'मलंग' से दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माया पोस्टर रिलीज हुआ।

मलंग- India TV Hindi
मलंग

मुंबई: बॉलीवुड की नई बहुप्रतीक्षित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फ़िल्म "मलंग" के कैरेक्टर पोस्टर लोगों को खूब पसंद आए। अब फिल्म से एक खूबसूरत सिजलिंग पोस्टर रिलीज हुआ है। रोमांस-रिवेंज-ड्रामा फिल्म मलंग के इस पोस्टर में दिशा और आदित्य की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जहां एक खूबसूरत बैकग्राउंड में दिशा और आदित्य बेहद अनोखे अंदाज़ में 'किस' करते हुए नज़र आ रहे है। इस पोस्टर में दोनों के बीच रोमांस और सिज़लिंग केमिस्ट्री की झलक देखने मिल रही है।

दिशा पाटनी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- दो वाइल्ड सोल और एक लव... मलंग

इससे पहले फिल्म के पोस्टर्स भी लोगों ने खूब पसंद किए-

मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन