1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी दिशा पाटनी, मोहित सूरी संग दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित

'एक विलेन 2' में नजर आएंगी दिशा पाटनी, मोहित सूरी संग दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित

 Published : Jan 03, 2021 10:23 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 10:23 pm IST

दिशा पाटनी ने इससे पहले अपनी 2020 की फिल्म 'मलंग' में मोहित के साथ काम किया था।

'एक विलेन 2' में नजर आएंगी दिशा पाटनी- India TV Hindi
'एक विलेन 2' में नजर आएंगी दिशा पाटनी Image Source : INSTAGRAM- DISHA PATANI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी अगली फिल्म 'एक विलेन 2' के सेट पर फिल्म निर्माता मोहित सूरी के साथ फिर से जुड़ने की उम्मीद कर रही हैं। अभिनेत्री ने इससे पहले अपनी 2020 की फिल्म 'मलंग' में मोहित के साथ काम किया था।

ग्लासगो में सोनम कपूर ने शुरू की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, खुद पोस्ट कर दी जानकारी

अभिनेत्री ने कहा, "नए साल की शुरुआत सेट पर करना मेरे लिए साल की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है। मैं जल्द ही 'एक विलन 2' की शूटिंग शुरू करने और मोहित सर के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।"

फराह खान और विक्रांत मेसी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, फैंस से कहा- 'कोई जवाब ना दें'

उन्होंने कहा, "फिल्म मलंग के बाद एक बार फिर उनके साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।"

दिशा सलमान खान के साथ 'राधे' में भी दिखाई देंगी।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन