1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने यूं किया बर्थडे विश

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने यूं किया बर्थडे विश

 Published : Jun 06, 2021 08:07 am IST,  Updated : Jun 06, 2021 08:07 am IST

टाइगर, जैकी और कृष्णा के साथ अभिनेत्री दिशा पटानी ने भी आयशा श्रॉफ को बर्थडे विश किया है। उन्होंने पुरानी फोटो शेयर की।

disha patani wishes tiger shroff mother ayesha shroff on her birthday - India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने यूं किया बर्थडे विश  Image Source : INSTAGRAM: DISHAPATANI/TIGERSHROFF

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इसी के साथ उनकी शादी की भी सालगिरह थी। इस खास मौके पर टाइगर, जैकी श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी आयशा को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज शेयर की हैं। 

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां आयशा के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, लव यू सो मच।' इसके अलावा टाइगर ने पिता जैकी के साथ मां की पुरानी तस्वीर भी साझा की और लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सिरी मॉम। डैडी आपको पाकर खुशनसीब हैं।' इसके साथ टाइगर ने ढेर सारे दिल वाले इमोजी बनाए हैं। 

पुलिस की मुंबईकरों को चेतावनी, कहा- कोरोना के खिलाफ 'वॉर' में 'हीरोपंती' से बचें...

disha patani wishes tiger shroff mother ayesha shroff on her birthday
Image Source : INSTAGRAM: DISHAPATANI/TIGERSHROFFटाइगर श्रॉफ की मां आयशा के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने यूं किया बर्थडे विश 

अभिनेत्री दिशा पटानी ने भी टाइगर की मां को बर्थडे विश किया है। उन्होंने पुरानी फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'सबसे खूबसूरत आयशा श्रॉफ को हैप्पी बर्थडे'। साथ में दिल वाले इमोजी भी बनाए। 

disha patani wishes tiger shroff mother ayesha shroff on her birthday
Image Source : INSTAGRAM: DISHAPATANI/TIGERSHROFFटाइगर श्रॉफ की मां आयशा के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने यूं किया बर्थडे विश 

टाइगर की बहन कृष्णा ने भी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने माता-पिता और भाई के साथ हैं। कैप्शन में लिखा- 'माई होल हार्ट।'

disha patani wishes tiger shroff mother ayesha shroff on her birthday
Image Source : INSTAGRAM: DISHAPATANI/TIGERSHROFFटाइगर श्रॉफ की मां आयशा के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने यूं किया बर्थडे विश 

बता दें कि टाइगर और दिशा हाल ही में सुर्खियों में थे, जब लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर के पास फिलहाल गणपत फिल्म का प्रोजेक्ट भी है, जिसमें उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं। वहीं, दिशा अभी सलमान खान के साथ 'राधे' में नज़र आई थीं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन