1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में वरुण धवन ने भाई के निर्देशन किया काम, जॉन भी बने पुलिस अफसर

इस फिल्म में वरुण धवन ने भाई के निर्देशन किया काम, जॉन भी बने पुलिस अफसर

 Published : May 30, 2016 10:41 pm IST,  Updated : May 30, 2016 10:41 pm IST

वरुण धवन और जॉन अब्राहम पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

varun- India TV Hindi
varun

मुंबई: वरुण धवन और जॉन अब्राहम पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में दोनों पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस पोस्टर में भी दोनों इस भूमिका में काफी जच रहे हैं। फिल्म में जॉन कबीर नामक एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं सोमवार को उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। इसे जारी करने के साथ जॉन ने लिखा, "सोमवार सुबह जुनैद और कबीर।"

इसे भी पढ़े:- क्या 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का फिर चलेगा जादू

वरुण धवन को लिव-इन भाए, पर पापा चाहें उनका बेटा अब घर बसाए

फिल्म के पोस्टर से लग रहा है कि कबीर और जुनैद दो पुलिस अधिकारी हैं, इसमें वरुण धवन हाथ में कुत्ते का पट्टा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जॉन अब्राहम सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। दोनों की आंखों पर धूप का चश्मा लगा हुआ नजर आ रहा है।

वरुण ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म 'ढिशूम' का पोस्टर। जून की शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर। जॉन अब्राहम एनजीई फिल्म्स। रोहित धवन, इरोज नाउ, जैकलिन फर्नांडीज।"

रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'ढिशूम' में वरुण और जॉन के अलावा जैकलिन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मोरक्कों में की गई है। इसके निर्देशक रोहित धवन, वरुण के बड़े भाई हैं। वह जॉन के भी करीबी दोस्त हैं। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही अक्षय खन्ना भी इस फिल्म से चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन