1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्या दत्ता ने जताई इच्छा, गुलजार के निर्देशन में करना चाहती हैं काम

दिव्या दत्ता ने जताई इच्छा, गुलजार के निर्देशन में करना चाहती हैं काम

 Published : Jun 09, 2018 03:10 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 03:10 pm IST

दिव्या दत्ता अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह के किरादरों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। साथ ही कई बड़े अभिनेताओं और निर्माता-निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है। हालांकि अब भी उनकी एक इच्छा है जिसे वह पूरा करना चाहती हैं।

Divya- India TV Hindi
Divya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह के किरादरों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। साथ ही कई बड़े अभिनेताओं और निर्माता-निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है। हालांकि अब भी उनकी एक इच्छा है जिसे वह पूरा करना चाहती हैं। दरअसल दिव्या का कहना है कि वह दिग्गज फिल्मकार और गीतकार गुलजार के निर्देशन में काम करना चाहती हैं। दिव्या ने गुरुवार को 'द थाईलैंड वीक 2018' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से काफी बातचीत भी की।

अभिनेत्री ने कहा, "ऐसे कई किरदार हैं, जिन्हें मैं निभाना चाहती हूं। मैंने गुलजार साहब द्वारा निर्देशित सभी फिल्में देखी हैं और यह मेरी इच्छा है कि जब भी वह कोई फिल्म निर्देशित करें, मैं उसका हिस्सा बनूं क्योंकि मैं उनकी फिल्म निर्माण की शैली को सच में बहुत पसंद करती हूं।"

अभिनेत्री ने कहा, "मैं वास्तव में उनकी फिल्मों 'मौसम' (1975) और 'आंधी' (1975) को पसंद करती हूं, तो मैं उन फिल्मों को करना पसंद करूंगी और उनके (गुलजार के) अलावा, ऐसे कई निर्देशक हैं, जिनके साथ मैंने अभी तक काम नहीं किया है..पसंदीदा निर्देशकों की आधी सूची अभी बाकी है।" बता दें कि दिव्या की आने वाली फिल्मों में 'मंटो', 'फन्ने खां', 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'नास्तिक' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन