1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इस अभिनेत्री ने दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में कही ये बात

‘ये हैं मोहब्बतें’ की इस अभिनेत्री ने दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में कही ये बात

 Published : May 01, 2018 01:45 pm IST,  Updated : May 01, 2018 01:45 pm IST

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और मासूमियत से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इन दिनों वह अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'ये हैं मुहब्बतें' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दिव्यांका के साथ इसी शो में नजर आने वालीं उनकी सह-कलाकार अपूर्वा सिंह ने हाल ही में कहा है कि दिव्यांका बेहद विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई कलाकार हैं।

Divyanka- India TV Hindi
Divyanka

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और मासूमियत से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इन दिनों वह अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'ये हैं मुहब्बतें' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दिव्यांका के साथ इसी शो में नजर आने वालीं उनकी सह-कलाकार अपूर्वा सिंह ने हाल ही में कहा है कि दिव्यांका बेहद विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई कलाकार हैं। अपूर्वा इस डेली सोप में एक फैशन डिजाइनर का किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं।

अपूर्वा ने अपने बयान में कहा, "ये है मोहब्बतें की शूटिंग मेरे लिए सबसे अद्भुत अनुभवों में से एक है। मैं कैमियो कर रही हूं, लेकिन जो चीजें मैंने यहां सीख रही हूं वह अतुलनीय है।" उन्होंने कहा, "मुझे (निर्माता) एकता कपूर के साथ काम करने और सीखने का मौका मिला है, मुझे विश्वास है कि हर नया कलाकार यही चाहता है।"

नवोदित अभिनेत्री ने कहा, "पहले मैं बड़ी आसानी से काम कर रही थी, लेकिन जब मुझे दिव्यांका और अनिता हसनंदानी के साथ शूट करना था, तो मैं सचमुच घबरा गई। तभी दिव्यांका मैम मेरे पास आई और मुझसे बातें की और मुझे आराम महसूस कराया।" उन्होंने कहा, "वे बेहद विनम्र और अत्यधिक जमीन से जुड़ी हैं। मेरी इच्छा है कि मुझे रमन (करन पटेल) और इशिता (दिव्यांका) के साथ और डॉयलॉग बोलने का मौका मिलता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन