1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाखों के कपड़े पहनकर निकलीं जाह्नवी कपूर, टीशर्ट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

लाखों के कपड़े पहनकर निकलीं जाह्नवी कपूर, टीशर्ट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

 Published : Apr 26, 2018 02:56 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 02:56 pm IST

हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने पापा के साथ बड़े भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर नजर आईं। 

जाह्नवी कपूर- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने पापा के साथ बड़े भाई अर्जुन कपूर के घर के बाहर नजर आईं। श्रीदेवी के निधन के बाद कई बार जाह्नवी अपने पिता के साथ अर्जुन के घर जा चुकी हैं। इस बार जाह्नवी कपूर पिंक टीशर्ट और ब्लैक शूज में नजर आईं।

जाह्नवी के पूरे लुक की कीमत हैरान करने वाली है। उनकी टीशर्ट और जूते दोनों ही गूची ब्रैंड के हैं। उनकी टीशर्ट की कीमत 63,597 रुपये है, वहीं उनके जूते 79,664 रुपये के हैं। कुल मिलाकर जाह्नवी ने करीब डेढ़ लाख के आउटफिट पहने थे।

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी की मौत के बाद अंशुला और अर्जुन जाह्नवी और खुशी के करीब आ गए हैं। अंशुला ने जहां जाह्नवी और खुशी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है, वहीं अर्जुन भी कई बार जाह्नवी खुशी को डिनर पर बुला चुके हैं। खबरें तो यहां तक भी उड़ी थीं कि अर्जुन जाह्नवी और खुशी के साथ लंदन घूमने का भी प्लान कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन