1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनीष मल्होत्रा ने किया खुलासा, श्रीदेवी ने मौत से एक रात पहले जाह्नवी को लेकर की थी ये बात

मनीष मल्होत्रा ने किया खुलासा, श्रीदेवी ने मौत से एक रात पहले जाह्नवी को लेकर की थी ये बात

 Published : Apr 13, 2018 05:37 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 05:37 pm IST

24 फरवरी को श्रीदेवी ने दुबई के एक होटल में आखिरी सांस ली थी।

श्रीदेवी-मनीष...- India TV Hindi
श्रीदेवी-मनीष मल्होत्रा

नई दिल्ली: श्रीदेवी के फेवरिट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक्ट्रेस के काफी अच्छे दोस्त भी थे। अक्सर वो श्रीदेवी के साथ इवेंट में नजर आते थे। श्रीदेवी और उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी मनीष के डिजाइन किए हुए कपड़े ही पहनते थे। श्रीदेवी जब भांजे मोहित मारवाह की शादी में गी थीं, उस वक्त वहां मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे थे। वो श्रीदेवी की आखिरी तस्वीरों में भी साथ थे। हाल ही में वोग मैग्जीन में छपे एक आर्टिकल में मनीष मल्होत्रा ने बताया कि उस रात उनकी श्रीदेवी से आखिरी बार बात हुई थी। श्रीदेवी ने आखिरी बार बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की थी।

मनीष ने लिखा कि 'ऐसा पहली बार हुआ है जब मैंने अपनी किसी करीबी को खोया है। मुझे ये किसी बुरे सपने की तरह लगता है। मैं उन्हें करीब 3 दशक से जानता था। हम एक शादी में साथ गए थे और जब वहां से लौटे तो हमारे पास कुछ नहीं बचा। श्रीदेवी ने निधन से पहले मुझसे बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी खुशी कितनी खूबसूरत लग रही थी शादी में, और जाह्नवी के डेब्यू के बारे में भी श्रीदेवी ने मुझसे बात की। उन्होंने यह भी बताया था कि एक दिन पहले उन्होंने क्या खाया था।

मनीष मल्होत्रा ने कहा कि श्रीदेवी के जाने के इतने दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी मुझे लगता है कि मेरा फोन बजेगा और मुझे उनकी आवाज सुनने को मिलेगी। मुझे लगता है वो फोन पर मुझसे अपने आउटफिट है और आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बात करेंगी।

मनीष मल्होत्रा ने यह भी लिखा है कि वो कॉमर्शियल और आर्ट सिनेमा दोनों को समान नजरिए से देखती थीं, वो दोनों ही तरह की फिल्मों का सम्मान करती थीं। मनीष ने कहा वो काफी अच्छी थीं उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा। मनीष ने बताया कि एक बार श्रीदेवी ने कहा था कि मुझे ये सोचकर हंसी आती है कि कैसे पहले मैं उनके लिए कपड़े बनाता था अब उनकी बेटी के लिए कपड़े डिजाइन कर रहा हूं। दुनिया कैसे गोल घूम जाती है, अब वो जाह्नवी के डेब्यू के लिए कपड़े डिजाइन कर रहे हैं। मनीष ने कहा कि जाह्नवी अपनी मां की तरह ही टैलेंटेड है।

बता दें, 24 फरवरी को श्रीदेवी ने दुबई के एक होटल में आखिरी सांस ली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन