1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप जानते हैं टाइगर श्रॉफ को ऊंचाई से लगता है डर

क्या आप जानते हैं टाइगर श्रॉफ को ऊंचाई से लगता है डर

 Published : May 26, 2020 08:43 pm IST,  Updated : May 26, 2020 08:43 pm IST

टाइगर श्रॉफ ने इंटाग्राम पर एक स्लो मोशन वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्टंट में हाई जम्प लगाने के दौरान अपनी आंख बंद करते नजर आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ, tiger shroff instagram- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ को ऊंचाई से लगता है डर   Image Source : TIGER SHROFF INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड में स्टंट किंग के नाम से पहचाने जाने वाले एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह उंचाइयों से डरते हैं। एक्टर ने हाइट्स से डर के बारे में खुलासा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने इंटाग्राम पर एक स्लो मोशन वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्टंट में हाई जम्प लगाने के दौरान अपनी आंख बंद करते नजर आ रहे हैं।

टाइगर ने शेयर वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं जब भी मैं वहां होता हूं .. कोई और ऊंचाइयों से डरता है?" वीडियो अपलोड होते ही उनके फैंस ने प्रतिक्रियाओं का अंबार लगा दिया।

एक ने लिखा, "फ्लाइंग टाइगर।" एक अन्य ने लिखा, "फियरलेस टाइगर।"

एक्टर ने ट्विटर पर #AskTiger सत्र आयोजित करने का भी अनुरोध किया।

टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' को 6 साल पूरे, एक्टर्स हुए इमोशनल

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ हाल ही में फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। जल्द ही टाइगर हीरोपंती 2 में दिखेंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन