1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anniversary Special: तो क्या छिपकर पति अभिषेक का फोन चेक करती हैं ऐश्वर्या, दिया ऐसा जवाब

Anniversary Special: तो क्या छिपकर पति अभिषेक का फोन चेक करती हैं ऐश्वर्या, दिया ऐसा जवाब

 Published : Apr 19, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 08:24 pm IST

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों अक्सर मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई देते हैं। शुक्रवार 20 अप्रैल को ये दोनों अपनी 11वीं सालगिराह मना रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखते हैं।

aishwarya- India TV Hindi
aishwarya

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक माना जाता है। दोनों अक्सर मीडिया के सामने एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई देते हैं। शुक्रवार 20 अप्रैल को ये दोनों अपनी 11वीं सालगिराह मना रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखते हैं। हाल ही में ऐश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम सवाल किए गए हैं। हालांकि वहीं दूसरी ओर ऐश ने भी बेहद खूबसूरत ने जवाब दिया। उन्हें इस दौरान सिर्फ एक शब्द में जवाब देना ता। यहां ऐश से पूछा गया कि, "क्या कभी आपने छिपकर पति अभिषेक का फोन चेक किया है?"

तो जवाब देते हुए ऐश ने कहा कि, उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। जहां एक ओर ऐश कभी भी अभिषेक की तारीफें करती हुई नहीं थकतीं, तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक ने भी हाल ही में कहा था कि सुंदरता तो देखने वालों की आंखों में होती है। वह मेरी पत्नी हैं इसलिए वह मुझे सबसे खूबसूरत लगती हैं।

गौरतलब है कि ऐश और अभिषेक की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है। जो स्टार किड्स की लिस्ट में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। आराध्या की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं, जहां वह अपनी क्यूटनेस को लेकर काफी तारीफें भी बटोरती हैं। गौरतलब है कि ऐश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन