1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Drishyam 2: वेंकटेश दग्गुबाती ने खत्म की शूटिंग, कन्नड़ में भी हुआ फिल्म का ऐलान

Drishyam 2: वेंकटेश दग्गुबाती ने खत्म की शूटिंग, कन्नड़ में भी हुआ फिल्म का ऐलान

 Published : Apr 15, 2021 01:59 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 01:59 pm IST

निर्देशक जीतू जोसेफ ने वेंकटेश दग्गुबाती के साथ अपनी आने वाली तेलुगु प्रोजेक्ट 'दृश्यम 2' में साथ काम कर रहे हैं। 'दृश्यम 2' को मिली शानदार सफलता के बाद इस फिल्म को अलग अलग भाषा में बनाने की योजना बनाई गई है। 

Drishyam 2- India TV Hindi
वेंकटेश दग्गुबाती ने खत्म की 'दृश्यम 2' शूटिंग, कन्नड़ में भी हुआ फिल्म का ऐलान  Image Source : AMAZON PRIME VIDEO

निर्देशक जीतू जोसेफ ने वेंकटेश दग्गुबाती के साथ अपनी आने वाली तेलुगु प्रोजेक्ट 'दृश्यम 2' में साथ काम कर रहे हैं। 'दृश्यम 2' को मिली शानदार सफलता के बाद इस फिल्म को अलग अलग भाषा में बनाने की योजना बनाई गई है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वेंकटेश ने दृश्यम 2 के लिए अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है।

उधर रविचंद्रन और पी वासु 'दृश्यम 2' के कन्नड़ रीमेक के लिए फिर से साथ आए हैं। कन्नड़ में फिल्म नाम 'दृश्य 2' रखा जाएगा। दोनों ने पहले फ्रैंचाइज़ी, 'दृश्यम' में साथ काम किया था।  दृश्यम 2 को जीतू जोसेफ की तरफ से डायरेक्ट किया गया था। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अमेजन प्राइम पर एक जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी जहां इसका प्रीमियर किया गया था। उल्लेखनीय है कि कन्नड़  के साथ-साथ फिल्म हिंदी और तेलुगु में बनाई जाएगी। 

 
फिल्म के स्टार मोहनलाल में अपनी नई रिलीज़ 'दृश्यम 2' की भारी सफलता का आनंद ले रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई इमोशनल थ्रिलर, हाल के दिनों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पेशकश में से एक बनकर उभरी है। फिल्म में अभिनेता ने जॉर्ज कुट्टी के रूप में के अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा है।

यहां पढ़ें

मेजर के टीजर को 2 दिन में मिले 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला ने की अपील: उत्सव के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में गौरव बजाज के साथ दिखाई देंगी शमा सिकंदर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन