1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में सुशांत के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में सुशांत के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया

 Published : Aug 18, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 02:25 pm IST

ईडी ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में दिवंगत अभिनेता के पिता के. के. सिंह का बयान दर्ज किया है।

sushant singh rajput and kk singh- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता केके सिंह Image Source : INSTAGRAM/SHWETASINGHKIRTI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में दिवंगत अभिनेता के पिता के. के. सिंह का बयान दर्ज किया है। सिंह के वकील विकास सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हां, ईडी ने दिवंगत अभिनेता के पिता का बयान दर्ज किया है।"

ईडी के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, सुशांत के पिता से उनके बेटे के बैंक खाते से वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। ईडी ने दिवंगत अभिनेता के फिक्स्ड डिपॉजिट (मियादी जमा) और अन्य चीजों के बारे में भी पूछा।

ईडी द्वारा सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के सीए संदीप श्रीधर, सुशांत की पूर्व मैनेजर और रिया की मैनेजर श्रुति मोदी, रिया के सीए रितेश शाह, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दिवंगत अभिनेता के अन्य निजी स्टाफ से पूछताछ करने के बाद अब पिता के.के. सिंह से पूछताछ की गई है।

ईडी ने इससे पहले मुंबई में दिवंगत अभिनेता की बहन मीतू सिंह का भी बयान दर्ज किया था।

ईडी ने बिहार पुलिस एफआईआर में के.के. सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

25 जुलाई को बिहार पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए या ट्रांसफर किए गए हैं, जिसके बाद ईडी ने 31 जुलाई को रिया और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत ने माधुरी दीक्षित के गाने 'चने के खेत में' पर किया था मजेदार डांस, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस जरीना वहाब ने सुशांत मामले में की सीबीआई जांच की मांग, सूरज पंचोली का नाम आने पर कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका पर लगाए संगीन आरोप

(इनपुट-आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन