1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुमित व्यास से शादी के बाद एकता कौल ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम

सुमित व्यास से शादी के बाद एकता कौल ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम

 Published : Sep 16, 2018 11:01 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 11:01 pm IST

'मेरे अंगने में' की रिया यानि एकता कौल और 'परमानेंट रूममेट्स' के मीकेश यानि सुमित व्यास ने शनिवार को जम्मू में शादी कर ली। शादी के बाद एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के साथ व्यास लगा लिया है।

Ekta Kaul, Sumeet Vyas- India TV Hindi
Ekta Kaul, Sumeet Vyas Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'मेरे अंगने में' की रिया यानि एकता कौल और 'परमानेंट रूममेट्स' के मीकेश यानि सुमित व्यास ने शनिवार को जम्मू में शादी कर ली। उनकी शादी और प्री-वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के साथ व्यास लगा लिया है।

शादी में सुमित ने क्रीम और गोल्ड शेरवानी पहनी थी। एकता ने ऑक्स ब्लड कलर का लहंगा पहना था।

Ekta Kaul changes name of Instagram
Ekta Kaul changes name of Instagram

दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए सुमित ने बताया था कि वह एक कौन सा पल था, जब सुमित को लगा कि एकता ही उनके लिए परफेक्ट मैच हैं।

सुमित ने कहा था- ''पिछले साल होली पर एक किस्सा हुआ था। मैं अपनी बाइक पर एक पार्टी में गया था और वहां थोड़ी भांग पी ली। मैं बाइक चलाने की हालत में नहीं था। एकता ने यह देखा और मेरे हाथ से बाइक की चाबी ले ली। मैंने सोचा यह मजाक कर रही है। मेरा मतलब वह बुलेट था, लेकिन वह बुलेट चलाने लगीं। मैं उनके पीछे बैठा था। तब मैंने सोच लिया कि मेरे लिए यही लड़की बनी है। मैं इसी से शादी करूंगा।''

''लेकिन अचानक वह जम्मू चली गईं क्योंकि उन्हें लगा कि एक्टिंग उनके लिए नहीं है। मेरे ख्याल से मुझे तब लगा कि मुझे इस रिश्ते को चलाना ही होगा। मैंने उनसे अपने रिश्ते को एक मौका देने के लिए वापस मुंबई आने के लिए कहा। शुक्र है कि वह मान गईं, लेकिन मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था, इसलिए इस साल अपने बर्थडे पर मैंने उनसे उनका हाथ मांग लिया। वह बहुत खुश थीं। उनके चेहरे पर बच्चों जैसी स्माइल थी। मैंने भले ही उन्हें अंगूठी दी हो, लेकिन हीरा मुझे मिला है।''

आपको बता दें कि यह सुमित की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस शिवानी तंसकाले से शादी की थी।

Also Read:

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा संग जसलीन ने अपने अफेयर को किया कंफर्म, कहा- 3 साल से है रिश्ता

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में रहने की सबसे ज्यादा फीस लेंगे अनूप जलोटा, हर हफ्ते लेंगे इतने पैसे

Bigg Boss 12 Grand Premier Live: आज ही होगा पहले कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन