Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी बिना मास्क लगाए पहुंचे सिनेमाघर, इसके पीछे की वजह भी बताई

इमरान हाशमी बिना मास्क लगाए पहुंचे सिनेमाघर, इसके पीछे की वजह भी बताई

सिनेमाघर में इमरान हाशमी ने मास्क नहीं पहना है, जिसके एवज में वह इसके पीछे का कारण भी बताया है। 

Edited by: India TV Entertainment Desk
Published : Jan 15, 2021 11:13 pm IST, Updated : Jan 15, 2021 11:13 pm IST
इमरान हाशमी - India TV Hindi
Image Source : INSTA- EMRAAN HASHMI इमरान हाशमी 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी सिनेमाघर में वापस आ गए हैं। अभिनेता ने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम तस्वीर साझा की, जहां वह सिनेमाघर में फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। शेयर तस्वीर में अभिनेता सिनेमाघर में सबसे पीछे सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं एक अन्य तस्वीर में वह खड़े होकर पोज मार रहे हैं।

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' उनके जन्मदिन पर हो सकती है रिलीज

सिनेमाघर में अभिनेता ने मास्क नहीं पहना है, जिसके एवज में वह इसके पीछे का कारण भी बताया है। शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "उन जादुई अंधेरे कमरों की ओर, जिन्हें थिएटर कहा जाता है। आपमें से कुछ सोच रहे होंगे की मैने मास्क क्यूं नहीं पहना है, तो आपको बता दें हमने सोशल डिस्टेंसिंग पालन किया हुआ है।

सुशांत सिंह राजपूत के गाने पर अंकिता लोखंडे ने मकरसंक्रांति पर किया डांस, वीडियो वायरल

इमरान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह 'कर्फ्यू फ्री, मास्क फ्री वल्र्ड' चाहते हैं। इमरान वर्तमान में जय कृष्णन द्वारा निर्देशित एक अलौकिक हॉरर फिल्म 'एज्रा' के लिए शहर में शूटिंग कर रहे हैं।

अभिनेता को अमिताभ बच्चन के साथ सस्पेंस ड्रामा 'चेहर' में देखा जाएगा। रूमी जाफरी के निर्देशन में रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ कपूर, क्रिस्टेल डिसूजा, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement