1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा गुप्ता स्पेनिश बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, लॉकडाउन में अपना रिलेशनशिप किया ऑफिशियल

ईशा गुप्ता स्पेनिश बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, लॉकडाउन में अपना रिलेशनशिप किया ऑफिशियल

 Published : Apr 28, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 04:33 pm IST

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। स्पेन के रहने वाले हैं ईशा के बॉयफ्रेंड।

ईशा गुप्ता स्पेनिश...- India TV Hindi
ईशा गुप्ता स्पेनिश बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता स्पेनिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। ईशा ने बॉयफ्रेंड संग अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह स्पेन बेस्ड बिजनेसमैन मैन्यूअल कैंपॉस ग्वॉलर के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो पोस्ट करते हुए ईशा ने लिखा है- ती अमो मूचो मी अमॉर। जिसका मतलब होता है- आई लव यू सो मच, माई लव। हिंदी में इसे कहेंगे- मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, तुम ही मेरा प्यार हो। 

तस्वीर में ईशा और उनेक बॉयप्रेंड मैन्यूअल दोनों ही ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे  हैं। दोनों होटल की लॉबी में हैं और साथ खड़े हैं। इस पोस्ट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और लाखों लाइक्स मिल रहे हैं।

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक अखबार को दिए  इंटरव्यू में भी इस बात का खुलासा किया था।  ईशा ने कहा था कि मैन्यूअल इस वक्त स्पेन में हैं। वो आइसोलेशन में हैं और सावधानी से रह रहे हैं। उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें वायरस के बारे में बताया था इसलिए मैं यहां मानसिक रूप से लॉकडाउन के लिए तैयार थी। मैं उनसे रोज फोन पर बात करती हूं, वीडियो कॉल पर भी हमारी बातें होती हैं। वो मुझे शांत रखने की कोशिश करते हैं।

मिस इंडिया बनने के बाद ईशा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। फिल्म जन्नत 2 से ईशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो राज 3 में नजर आईं। महेश भट्ट उन्हें भारत की एंजोलीना जोली कहते हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन