1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय के साथ इस तरह की फिल्में करना चाहती हैं ईशा गुप्ता

अक्षय के साथ इस तरह की फिल्में करना चाहती हैं ईशा गुप्ता

 Published : Oct 17, 2016 06:58 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 06:58 pm IST

ईशा गुप्ता को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह उनके रोमांस करती हुई नहीं बल्कि उनके खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती हुई नजर आई थीं। लेकिन अब ईशा का कहना है कि...

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह उनके रोमांस करती हुई नहीं बल्कि उनके खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती हुई नजर आई थीं। लेकिन अब ईशा का कहना है कि वह अक्षय के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं। अभिनेत्री का कहना है कि अगर उन्हें अक्षय के साथ ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिलता है, तो फिल्म जगत में उनके करियर का लक्ष्य सफल हो जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

टेलीविजन चैनल 'जूम' के शो 'दिवाली बीट्स' में ईशा ने कहा, "मैं सच में अक्षय के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहती हूं, जहां मैंने एक सारी पहनी हो और अभिनेता मेरे लिए एक गाना गा रहे हों और इसमें हम साथ में पेड़ के आस-पास डांस कर रहे हों।"

ईशा ने कहा कि अगर उन्हें ऐसी फिल्म का अवसर मिलता है, तो उनका जीवन सफल हो जाएगा और वह फिल्म जगत में अपने करियर से संतुष्ट हो जाएंगी। 'राज-3' की अभिनेत्री ईशा ने कहा कि बॉलीवुड में आने से पहले से ही वह अक्षय की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

'रुस्तम' में अक्षय के साथ काम के अनुभव के बारे में ईशा ने कहा, "जिस दिन मुझे पता चला कि मैं अक्षय के साथ सह-कलाकार के तौर पर काम करूंगी, मुझे काफी उत्साह हुआ। हालांकि, जब मुझे इस बात का पता चला कि मैं इसमें उनकी अभिनेत्री नहीं हूं, तो मुझे थोड़ी निराशा हुई।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन