1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस की बधाई देने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बाद में कहा- अकाउंट हैक हो गया!

स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस की बधाई देने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बाद में कहा- अकाउंट हैक हो गया!

 Published : Aug 15, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 04:42 pm IST

Independence day 2019: 73वें स्वतंत्रता दिवस पर अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर जैसी तमाम फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी है।

Actress Esha Gupta- India TV Hindi
Actress Esha Gupta

Independence day 2019: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अक्सर अपनी हॉट फोटोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के मौके पर एक गलत ट्वीट के कारण वह ट्रोल हो गई हैं। 

दरअसल, ईशा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट कर फैंस को गणतंत्र दिवस (Republic day) की बधाई दे दी। जैसे ही उन्होंने ये ट्वीट किया, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ और ट्वीट भी किए, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए लिखा कि यह अकाउंट हैर कर लिया गया है और प्लीज किसी भी मैसेज का रिप्लाई ना करें... धन्यवाद!

Esha Gupta Tweet
Esha Gupta Tweet

हालांकि, ट्रोलर्स को जवाब देते हुए ईशा ने ट्वीट किया कि एयरफोर्स अधिकारी की बेटी को ये बताने के लिए धन्यवाद।

गौरतलब है कि 73वें स्वतंत्रता दिवस पर अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर जैसी तमाम फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी है।

Also Read:

Independence Day 2019: कंगना रनौत ने फैंस को दिया संदेश, कहा- 'हमारी एक ही पहचान होगी और वो है...'

Independence Day 2019: तिरंगे के रंग में रंगे नज़र आए 'खान ब्रदर्स', क्या आपने देखी ये Flashback फोटो

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन