1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी के साथ मना रही हैं हनीमून, रोमांटिक पोज में शेयर की Photos

एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी के साथ मना रही हैं हनीमून, रोमांटिक पोज में शेयर की Photos

 Published : Jun 17, 2021 10:22 am IST,  Updated : Jun 17, 2021 10:22 am IST

एवलिन शर्मा ने पति तुषान भिंडी के साथ खूबसूरत लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। बीच पर दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं।

evelyn sharma honeymoon pics with husband tushaan bhindi in australia latest news - India TV Hindi
एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी के साथ मना रही हैं हनीमून, रोमांटिक पोज में शेयर की Photos  Image Source : INSTAGRAM: EVELYN_SHARMA

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा शादी के बाद पति तुशान भिंडी के साथ विदेश में हनीमून मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपने खुशनुमा पलों को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। 

एवलिन शर्मा ने पति तुषान भिंडी के साथ खूबसूरत लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। बीच पर दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं। अभिनेत्री ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- 'तुम्हारे साथ हमेशा के हनीमून।'

यामी गौतम की तरह एवलिन शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो अचानक शेयर की और सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड तुशान भिंडी को जीवनसाथी बनाया है। एवलिन ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया बेस्ट तुषान भिंडी संग सगाई का ऐलान किया था। तुषान डेंटल सर्जन हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

एली अवराम ने एवलिन शर्मा की प्रेम कहानी में क्यूपिड की भूमिका निभाई, जानिए कैसे

evelyn sharma honeymoon pics with husband tushaan bhindi in australia latest news
Image Source : INSTAGRAM: EVELYN_SHARMAएवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी के साथ मना रही हैं हनीमून, रोमांटिक पोज में शेयर की Photos 

एवलिन शर्मा जर्मन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साल 2006 में एक अमेरिकन मूवी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा और From Sydney with Love में नज़र आईं।

साल 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' रिलीज हुई, जिसमें वो रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलीन संग दिखाई दीं। उन्होंने लारा का किरदार निभाया था। 

इसके बाद एवलिन 'नौटंकी साला' और 'इश्क' में दिखाई दीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस को सराहा गया। 'यारियां' में भी उनका रोल दमदार था। एक्ट्रेस को 'कुछ कुछ लोचा है', 'साहो' और 'किस्सेबाज' जैसी फिल्मों में भी देखा गया। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन