1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी को लेकर क्यों झगड़ रहे हैं ऐश-अभिषेक?

बेटी को लेकर क्यों झगड़ रहे हैं ऐश-अभिषेक?

 Published : Mar 04, 2017 01:55 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 01:58 pm IST

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन के बीच सब ठीक नहीं है। खबरों के मुताबिक दोनों आराध्या को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं...

aish abhi family- India TV Hindi
aish abhi family

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी एक्ट्रेस वाइफ ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फिल्मी करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दोनों फैंस को प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। बेटी आराध्या बड़े पर्दे पर कमाल दिखा पाएगी या नहीं? वो एक्टिंग करियर चुनेगी भी या नहीं? ये सब तो बाद की बात है लेकिन ताजा खबर ये है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी आराध्या के करियर को लेकर लगातार बहस कर रहे हैं।

खबर है कि अभिषेक चाहते हैं कि उनकी बेटी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम शुरू कर दे। जिससे आराध्या की एक्टिंग अच्छी हो जाए और जल्द ही वो बॉलीवुड का चेहरा बन जाए। लेकिन मॉम ऐश्वर्या नहीं चाहती कि बेटी अभी से बॉलीवुड के ग्लैमर और चकाचौंध में उलझे। यही वजह कि ऐश और अभिषेक के आपस में झगड़ रहे हैं।

अगर ये खबर सच है, तो हम तो अभिषेक से यही कहेंगे कि आपकी वाइफ सही कह रही हैं, बेटी को बड़ी होने दीजिए फिर वो खुद फैसला कर लेगी कि उसे क्या करना है।

खबर तो ये भी है कि ऐश्वर्या और अभिषेक निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाबजामुन’ के जरिए बड़े पर्दे पर फिर से एक साथ दिख सकते हैं। बड़े पर्दे पर दोनों को एक साथ फिर से रोमांस करते देखना उनके फैंस को खुश कर देगा।

बड़े पर्दे पर फिर साथ रोमांस करते दिखेंगे ऐश्वर्या-अभिषेक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन