1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद से फैन ने पूछा-आपको नींद नहीं आती है क्या? दिन-रात लोगों की सेवा के लिए तैयार हो, एक्टर ने दिया ये दिल जीतने वाला जवाब

सोनू सूद से फैन ने पूछा-आपको नींद नहीं आती है क्या? दिन-रात लोगों की सेवा के लिए तैयार हो, एक्टर ने दिया ये दिल जीतने वाला जवाब

 Published : May 29, 2020 10:03 am IST,  Updated : May 29, 2020 10:15 am IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों लॉकडाउन में फंसे लोगों के मसीहा बन गए हैं। वह लोगों को घर भेजने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

sonu sood- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : INSTAGRAM/SONU_SOOD

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में मजदूरों के मसीहा बने हुए हैं। वह उन्हें उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लागू किया गया है। जिसकी वजह से जो जहां है वहीं फंस गया है। इस समय में  सबसे ज्यादा दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। ऐसे में सोनू सूद उन लोगों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं। साथ ही खाने-पीने का इंतजाम भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनू की खूब तारीफ हो रही है। 24 घंटे लोगों की सेवा में लगे रहने वाले सोनू से एक फैन ने पूछा क्या आपको नींद नहीं आता है? सोनू ने इसका दिल जीतने वाला जवाब दिया है।

एक फैन ने लिखा- सोनू सर, आपको नींद नहीं आता क्या? दिन हो या रात सभी के मैसेज का रिप्लाई करते हैं आप, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हैं लोगों की। आज आप लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। शुक्रिया सर और लव यू।

सोनू ने जवाब दिया-एक बार सब घर पहुंच जाए। फिर आराम से सोएंगे। सोनू सूद का यह ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है । सोनू का यह सादगी भरा रिप्लाई सभी का दिल जीत रहा है।

सैलून जाने के लिए यूजर ने सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर ने ट्विटर पर दिया मजेदार जवाब

कुछ समय पहले सोनू सूद ने व्हाट्स एप नंबर शेयर किया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके लिखा था- आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहे हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं हर किसी को मदद पहुंचे। लेकिन अगर इसमें हम कुछ मैसेजेस को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा।'

प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे सोनू सूद की माधवन और विवेक ओबेरॉय ने की तारीफ, कहा- तुम पर गर्व है

आपको बता दे सोनू सूद की इस  नेक काम में मशहूर शेफ विकास खन्ना भी शामिल हो चुके हैं। वो बसों में बैठे लोगों को खाना खिला रहे हैं। साथ ही दूसरी जगहों पर भी जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। विकास खन्ना ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन