1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद के फैन ने उनसे मांगा किंग खान स्टाइल बर्थडे सेलिब्रेशन, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

सोनू सूद के फैन ने उनसे मांगा किंग खान स्टाइल बर्थडे सेलिब्रेशन, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

 Written By: IANS
 Published : Nov 05, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 08:52 pm IST

अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने एक प्रशंसक के एक बेहद ही मजेदार सवाल का जवाब बेहद अनोखे अंदाज में दिया।

Sonu Sood and Shahrukh Khan - India TV Hindi
Sonu Sood and Shahrukh Khan  Image Source : INSTAGRAM/SONU SOOD

कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों तक अपनी मदद पहुंचाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने एक प्रशंसक के एक बेहद ही मजेदार सवाल का जवाब बेहद अनोखे अंदाज में दिया। इस यूजर ने सुपरस्टार शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में लाइटों की कलाकारी से अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते देखा गया। इसमें शाहरुख की कई तस्वीरें, उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों के दृश्य भी उकेरे गए।

शहनाज कौर गिल को 'वादा है' में अर्जुन के साथ देख सिद्धार्थ शुक्ला ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रही चर्चा

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इस शख्स ने अभिनेता सोनू सूद से आग्रह किया, "सोनू सर, 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पे सेलिब्रेशन करवा दो प्लीज।"

इस पर सोनू ने जवाब देते हुए कहा, "बस आपका जन्मदिन तीन दिन लेट हो गया है। खैर थोड़ी सी मेहनत करो और नाम कमाओ, जिंदगी में फिर देखना बुर्ज खलीफा क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया।"

टाइगर श्रॉफ ने नई फिल्म 'गनपथ' का किया एलान, मोशन पोस्टर में आग के बीच खड़े आए नजर

शाहरुख ने सोमवार को दुबई में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वह इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग के चलते अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सपोर्ट करने के लिए यूएई में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन