1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर को दिया जवाब, विराट की खराब परफॉरेमंस पर लिया था एक्ट्रेस का नाम

अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर को दिया जवाब, विराट की खराब परफॉरेमंस पर लिया था एक्ट्रेस का नाम

 Published : Sep 25, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 02:25 pm IST

विराट और उनकी टीम के लिए मैच अच्छा नहीं रहा और उन्होंने फील्डिंग करते वक्त पंजाब के कैप्टन केएल राहुल के दो कैच छोड़ दिए और महज एक रन बनाकर आउट हो गए, विराट जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तब गावस्कर ने अनुष्का का नाम लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

विराट कोहली, अनुष्का...- India TV Hindi
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा Image Source : INSTAGRAM/VIRAT.KOHLI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हो रहे मैच के बीच कमेंट्री करते वक्त सुनील गावस्कर ने विराट की खराब परफॉरमेंस पर ऐसा कमेंट किया कि विराट और अनुष्का के फैन्स नाराज हो गए। दरअसल विराट और उनकी टीम के लिए मैच अच्छा नहीं रहा और उन्होंने फील्डिंग करते वक्त पंजाब के कैप्टन केएल राहुल के दो कैच छोड़ दिए और महज एक रन बनाकर आउट हो गए, विराट जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तब गावस्कर ने अनुष्का का नाम लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। भड़के फैन्स ने बीसीसीआई से गुजारिश की है कि सुनील गावस्कर को कमेंट्री बॉक्स से हटा दिया जाए।

अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर की इस टिप्पणी का जवाब अपने इंस्टा स्टोरी पर डाला है देखिए- 

ANUSHKA, VIRAT
Image Source : INSTA STORY- ANUSHKAअनुष्का शर्मा ने दिया सुनील गावस्कर को जवाब

सोशल मीडिया पर भी सुनील गावस्कर के इस कमेंट के लिए उन्हें फैंस भला बुरा कह रहे हैं और अनुष्का के समर्थन में लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लोगों को इस बात का और भी बुरा लग रहा है कि किसी क्रिकेटर की खराब परफॉरमेंस पर उनकी प्रेगनेंट वाइफ का नाम लेना नैतिकता नहीं है। देखिए अनुष्का के फैंस की तरफ से ट्वीट-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन