1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान और शेफ विकास खन्ना महिलाओं के लिए कर रहे हैं सैनिटरी नैपकिन का बंदोबस्त

फराह खान और शेफ विकास खन्ना महिलाओं के लिए कर रहे हैं सैनिटरी नैपकिन का बंदोबस्त

 Published : May 21, 2020 12:00 am IST,  Updated : May 21, 2020 12:00 am IST

कोरोना वायरस महामारी में फराह खान और शेफ विकास खन्ना महिला मजदूरों के लिए सैनिटरी नैपकिन का बंदोबस्त कर रहे हैं।

farah khan and vikas khanna- India TV Hindi
फराह खान और विकास खन्ना Image Source : INSTAGRAM/FARAH KHAN/VIKAS KHANNA

फिल्मकार फराह खान कुंदर और शेफ विकास खन्ना की तरफ से महिला प्रवासी मजदूरों को 72,000 सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराया जाएगा। फराह फिलहाल मुंबई में हैं और विकास न्यूयॉर्क में हैं। इस पहल में साथ शामिल होने से पहले दोनों ने आपस में बातचीत की और फिर इस निर्णय को लिया गया।

इस पहल के बारे में बात करते हुए फराह ने कहा, "अनिश्चितता और तनाव की इस घड़ी में, यह जानकर बेहद अच्छा लगता है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खुद से पहले दूसरों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हैं। मुझे विकास पर बेहद गर्व है, जो न्यूयॉर्क से चैरिटी से संबधित काम की देखरेख कर रहे हैं।"

महिलाओं को सेनिटरी पैड देते वक्त सरकार द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन