1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने ऑनलाइन इवेंट के लिए तैयार होने के बाद कहा, 'इंसान की तरह दिख रही'

फराह खान ने ऑनलाइन इवेंट के लिए तैयार होने के बाद कहा, 'इंसान की तरह दिख रही'

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2020 08:00 pm IST,  Updated : May 18, 2020 08:00 pm IST

 फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह थोड़ा मेकअप में नजर आ रही हैं।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान ने शेयर की अपनी सेल्फी Image Source : INSTAGRAM: @FARAHKHAN

मुंबई: कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान एक ऑनलाइन इवेंट के लिए तैयार हुईं और उसके बाद उन्होंने कहा कि 'आखिरकार इंसान की तरह दिख रही हूं।' फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह थोड़ा मेकअप में नजर आ रही हैं, उन्होंने बालों को ब्लो ड्राई किया है और फ्लोरल प्रिंट वाला काले रंग का टॉप पहन रखा है।

फराह ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "ऑनलाइन इवेंट के लिए लंबे समय बाद तैयार हुई। आखिरकार इंसान की तरह दिख रही हूं। कोई फिल्टर नहीं, कोई फोटोशॉप नहीं।"

फराह के दोस्तों और सहकर्मियों ने कमेंट सेक्शन में जाकर उनकी तरीफ की। अभिनेत्री तब्बू ने लिखा, "उफ्फ।" फिल्मकार पुनीत मल्होत्रा ने कमेंट किया, "ये जवानी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन