1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरदीन खान का बदला हुआ लुक देख फैंस रह गए हैरान, 10 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की खबरें तेज

फरदीन खान का बदला हुआ लुक देख फैंस रह गए हैरान, 10 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने की खबरें तेज

 Published : Dec 06, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 04:48 pm IST

फरदीन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं जिसकी वजह ना केवल उनका बदला हुआ लुक और अंदाज है। खबर तो ये भी है अभिनेता बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी भी कर रहे हैं।

Fardeen Khan - India TV Hindi
Fardeen Khan  Image Source : YOGEN SHAH AND TWITTER/FARDEEN FC

'प्रेम अगन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले फरदीन खान लंबे वक्त से सिनेमाजगत से दूर हैं। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में बड़ी स्क्रीन पर नजर आए थे तब से लगातार लाइम लाइट से दूर हैं। हालांकि बीते इन 10 सालों में फरदीन अपनी फिल्म तो नहीं लेकिन फिटनेस और लुक की वजह से जरूर चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर फरदीन की कुछ वक्त पहले एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें फरदीन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं अब फरदीन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं जिसकी वजह ना केवल उनका बदला हुआ लुक और अंदाज है। खबर तो ये भी है अभिनेता बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी भी कर रहे हैं। 

Fardeen Khan
Image Source : YOGEN SHAHFardeen Khan

फरदीन के सिनेमाजगत में कमबैक करने की खबरों ने शनिवार को जोर पकड़ा, जब अभिनेता मुकेश छाबड़ा के ऑफिस के बाहर एकदम नए अवतार में नजर आए। इन तस्वीरों में फरदीन एक दम फिट और मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज भी दे रहे थे। जिसे देखकर उनके फैंस के चेहरे भी खिल उठे और तभी से फरदीन के सिनेमाजगत में वापसी की सुगबुगाहट तेज हो गई। 

सैफ अली खान ने सीता हरण और राम-रावण युद्ध वाले बयान पर मांगी माफी, बोले- 'मुझे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि...'

वहीं अब अभिनेता के सिनेमाजगत की वापसी की खबरों पर मुकेश छाबड़ा ने भी मुहर लगा दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान मुकेश ने फरदीन के बॉलीवुड में कमबैक की खबरों की पुष्टि कर दी। मुकेश ने कहा- 'हम लोग अवसर तलाश रहे हैं। वो वापस आ गया है और अच्छा लग रहा है।' 

Fardeen Khan
Image Source : TWITTER/MEN'S DAY OUTFardeen Khan

आपको बता दें, बड़ी स्क्रीन पर आखिरी बार नजर आने के बाद अभिनेता ने लाइमलाइट से गायब हो गए थे। यहां तक कि साल 2016 में जब उनकी एक तस्वीर सामने आई तो लोगों ने बॉडी शेमिंग को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त जमकर ट्रोल भी किया था। अभिनेता ने उस वक्त ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि 'नॉट अशेम्ड'। फरदीन खान ने कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'जंगल', 'प्यार तूने क्या किया', 'हम हो गए आपके', 'कितने दूर कितने पास', 'कुछ तुम कहो कुछ हम कहे', 'ओम जय जगदीश', 'भूत', 'नो एंट्री', 'हे बेबी' के अलावा कई और फिल्में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन