1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन के बड़े फैन है 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के ये एक्टर

अमिताभ बच्चन के बड़े फैन है 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के ये एक्टर

 Published : Mar 28, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 07:15 pm IST

 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के अभिनेता टायरीज गिब्सन अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह भारतीय मेगास्टार से मिलना चाहते हैं। 

अमिताभ बच्चन - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन 

 

मुंबई: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के अभिनेता टायरीज गिब्सन अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह भारतीय मेगास्टार से मिलना चाहते हैं। गिब्सन पिछले सप्ताह, भारत में थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारतीय सिने स्टार की प्रशंसा की।

अमिताभ को एक लेजेंड कहते हुए गिब्सन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं कि मुझे उनसे मुलाकात करने, उनका अभिवादन करने और उनसे हाथ मिलाने का मौका मिलेगा। उन्होंने 190 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।"

उन्होंने भारतीय सिनेमा में दिए गए बिग बी के योगदान की सराहना करते हुए लिखा, "वह सबसे पहले 'जंजीर', 'दीवार' और 'शोले' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए और उन्हें बॉलीवुड में पर्दे पर निभाई गई उनकी भूमिकाओं के लिए 'एंग्री यंग मैन' का खिताब दिया गया। बॉलीवुड के शंहशाह, सदी का महानायक, स्टार ऑफ द मिलेनियम या बिग बी के नाम से लोकप्रिय अमिताभ पांच दशकों के अपने करियर में 190 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं आपसे मिलकर सम्मानित महसूस करूंगा सर।"

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट के बाद शाहरुख खान भी करेंगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री

कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की बढ़ती नजदीकियों से अनन्या पांडे हैं नाराज़?

रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट के रिलेशन पर बोलीं सोनी राजदान- वो खुश है तो मैं भी खुश हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन