1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स, इस तरह जताई खुशी

इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स, इस तरह जताई खुशी

 Published : Mar 27, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 04:12 pm IST

आलिया भट्ट को मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में एक जासूस का किरदार निभाने के लिए इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

मुंबई: बॉलीवुड की डैशिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर तीस मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। आलिया काफी खुश हैं और इसकी खुशी मनाते हुए और उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचाने के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद दिया। आलिया बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। एक मिनट के वीडियो में उनके सात साल के फिल्मी सफर की झलकियां हैं।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "अब तक का सफर काफी शानदार रहा..लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। तीस मिलियन।"

आलिया (26) ने 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने 'हाईवे', 'टू स्टेट्स', 'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया। मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में एक जासूस का किरदार निभाने के लिए उन्हें इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।

वे अभी 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल का टाइटल हुआ फाइनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन