1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Father's Day 2019: अनिल कपूर-सोनम कपूर और महेश भट्ट-आलिया भट्ट से लेकर ये हैं बॉलीवुड की फेमस पिता-बेटी की जोड़ियां

Father's Day 2019: अनिल कपूर-सोनम कपूर और महेश भट्ट-आलिया भट्ट से लेकर ये हैं बॉलीवुड की फेमस पिता-बेटी की जोड़ियां

 Published : Jun 14, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 01:26 pm IST

Father's Day 2019 पर जानिए बॉलीवुड की कुछ हिट पिता-बेटी की जोड़ियों के बारे में...

 Father's Day 2019- India TV Hindi
Father's Day 2019

इस साल फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा। ये दिन सिर्फ पिताओं के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत खास होता है। बच्चों के लिए पिता उनके आइडल होते हैं। बच्चे अपने पिता की तरह बनना चाहते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके बेटे या बेटी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए इसी इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रहे हैं। ये स्टार किड्स तो अपने पिताओं से भी ज्यादा फेमस हैं।

जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में...

अनिल कपूर-सोनम कपूर- अनिल कपूर ने 80 के दशक से अभी तक बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाया हुआ है। अनिल अभी भी फिल्मों में दमदार रोल करते हैं। अनिल की ही तरह उनकी बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड में हिट हैं। उन्होंने 2007 में 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सोनम फिल्में चुनते वक्त स्क्रिप्ट का खास ख्याल रखती हैं। हाल ही में वो फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में लेस्बियन के रोल में नज़र आई थीं।

बोनी कपूर-जाह्नवी कपूर- बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। श्रीदेवी से उन्हें दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। जाह्नवी ने 2018 में 'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल उनके पास तीन फिल्में 'कारगिल गर्ल', 'रूह अफ्जा' और 'तख्त' है। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर थे। बी टाउन में इन दिनों जाह्नवी और ईशान के अफेयर की भी खूब चर्चा होती है।

महेश भट्ट-आलिया भट्ट- आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में हैं। 26 साल की उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वो फिल्ममेकर्स की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर हैं। आलिया के पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं। आलिया पहली बार अपने पिता के साथ 'सड़क 2' में काम करती नज़र आएंगी। महेश इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Dharmendra with family
Dharmendra with family

धर्मेंद्र-ईशा देओल- धर्मेंद्र 60 के दशक से अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। वो अपने एक्शन और डायलॉग डिलिवरी के लिए जाने जाते हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और आहना हैं। ईशा ने 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहले कहा जाता था कि धर्मेंद्र नहीं चाहते कि उनकी बेटियां बॉलीवुड में आएं, लेकिन ईशा को फिल्मों में दिलचस्पी थी और इसमें उनकी मां हेमा ने उनका पूरा साथ दिया था। ईशा 2004 में आई फिल्म धूम में बोल्ड अवतार में नज़र आई थीं। हालांकि उनका करियर ज्यादा हिट नहीं रहा। 2012 में उन्होंने भरत तखतानी से शादी की। उसके बाद से वो फिल्मों में नज़र नहीं आई हैं।

Kareena Kapoor Khan with family
Kareena Kapoor Khan with family

रणधीर कपूर-करीना कपूर खान- बॉलीवुड की बेबो साल 2000 से बॉलीवुड को अपनी स्टाइल से दीवाना बनाई हुई हैं। शादी और बच्चा भी उनके करियर पर रोक नहीं लगा सका। उनका नाम अभी भी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शुमार है। करीना बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रणधीर कपूर ने भी अपने ज़माने में कई फिल्मों में काम किया है।

Also Read:

Fathers Day 2019: जानिए आखिर क्यों बेटियां होती हैं पिता के सबसे करीब

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन