1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Blood Donor Day 2019: नियमित रुप से रक्तदान करने के है बेमिसाल फायदे, होगा कैंसर, लीवर सहित इन बीमारियों से बचाव

World Blood Donor Day 2019: नियमित रुप से रक्तदान करने के है बेमिसाल फायदे, होगा कैंसर, लीवर सहित इन बीमारियों से बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 14, 2019 07:09 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 10:47 am IST

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जा रहा है। जिसमें कई जगह रक्तदान के शिविर लगाएं जा रहे है। जानें रक्तदान करने के फायदों के बारें में।

World Blood Donar day- India TV Hindi
World Blood Donar day

हेल्थ डेस्क: कहा जाता है कि ''रक्तदान महादान'' है। रक्तदान करने से आप किसी की जिंदगी बचा सकते है। इतना ही नहीं कि इससे सिर्फ उसी का जीवन नहीं बचता बल्कि आपकी भी हेल्थ सही रहती है। एक शोध में यह बात सामने आई कि रक्तदान करने से आप शारीरिक रुप से तो फीट रहते है। बल्कि आप मानसिक रुप से भी फिट रहते है। यह बात कई अध्ययनों में सामने आ चुकी है।

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जा रहा है। जिसमें कई जगह रक्तदान के शिविर लगाएं जा रहे है। अगर आप यह सोचते है कि रक्तदान करने से आपको शरीर में कमजोरी आ जाएगी। जिसके कारण आपको उतना खून बनाने के लिए फिर मेहनत करनी पडेगी, तो हम आपको बता दे कि रक्तदान करने से उस समय तो हल्की सी कमजोरी आती है लेकिन इससे आपको ढेरों फायदे है। जानिए रक्तदान करने के फायदों के बारें में।

  • जब आप रक्तदान करते है तो आपके शरीर में नए टीशूज बनते है। जिसके कारण आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते है।
  • नियमित रुप से ब्लड डोनेट करने से आपके शरीर में आयरन का लेवल बैलेंस रहेगा। साथ ही इससे हीमोक्रोमाटोसिस नामक बीमारी से बचाव होता है।
  • रक्तदान करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन ठीक ढंग से सप्लाई होती है।
  • अगर आप रक्तदान नहीं करेगे तो आपके शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो जाएगी। जिसके कारण आपका लिवर और दिल डैमेज हो सकता है। इसलिए नियमित रुप से रक्तदान करना चाहिए।
  • रक्तदान करने से खून का संचार ठीक ढंग से होता है। जिसके कारण आर्टरीज में ब्लाकेज और क्लॉटिंग में समस्या नहीं होती है। और हार्ट अटैक से बचाव होता है।
  • अगर आप रक्त दान करेगे तो आपके शरीर में खून के नए कण बनेगे। जिससे आपकी हेल्थ ठीक रहेगी।
  • रक्त दान करने से ब्लड प्रेशर सामान्य और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है।
  • अगर आप नियमित रुप से रक्तदान करते है तो आप मोटापा से  भी बच सकते है। क्योंकि रक्तदान करने से कैलोरी और फैट जल्दी बर्न होता है।
  • हर 3 माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है। जिसके कारण दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती है।

ये भी पढ़ें-

International Yoga Day 2019 : PM मोदी ने बताए वज्रासन के लाभ, साथ ही जानें इसे करने का तरीका

तो इसलिए ऑफिस में ठंड की शिकायत करती रहती हैं औरतें, ये हैं कारण

रोजाना 2 से ज्यादा अंडे का न करें सेवन, हो सकता है जानलेवा: Study

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल